रंग लगाने को लेकर दो पक्ष आपस मेे भिड़े
नासरीगंज|नासरीगंज क्षेत्र के ओझवलिया गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर उतपन्न विवाद पर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों ओर से 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष के सरोज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश कुमार, सोनू कुमार, अरविंद कुमार और धाना देवी उर्फ क्रांति देवी को अभियुक्त बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष से सोनू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें राजदेव सिंह, मनोज सिंह, सरोज कुमार, मुरारी सिंह, रेशमा देवी को अभियुक्त बनाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।