पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब्त बाइकों पर तेरह हजार रुपए का जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम|शहर के मुख्य सड़क स्थित नगर थाना के सामने शनिवार को बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें कुल मिलाकर 13 बाइक को जब्त किया गया। जहां मौके पर ही बाइकों से 13 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जिआउल्लाह ने बताया की हेलमेट चेकिंग को ले नगर थाना के समीप मुख्य सड़क पर बाइक जांच की गई, जिसमें 13 बाइकों से 13 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की बाइक चलानेवालों की सुरक्षा को देखते हुए शहर के पुरानी जीटी रोड मुख्य सड़क पर बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों की सघन जांच हुई। बाइक सवारों को रास्ता बदलकर भागते देखा गया।
खबरें और भी हैं...