पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surypura News Thousands Of Property Stolen After Breaking The Lock Of The School

विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यपुरा|सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय का बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़ हजारों की चोरी किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन के द्वारा थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में लिखा गया है कि सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जब मैं विद्यालय पहुंचा तो देखा कि विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पाया कि चोरों ने वहाँ से कुर्सी पांच,दीवार घड़ी दो, सिलाई मशीन दो,छत का पंखा दो, एमडीएम का चावल सात बोरा,एवं उसका सभी बर्तन ,खेलकूद सामग्री साथ ही गोदरेज में रखे आवश्यक कागजात ले भागे हैं चोरी कर चोर। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया प्रधानाध्यापक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...