आंगनबाड़ी का ताला तोड़ हजारों की चोरी
कोचस|शुक्रवार की रात हरिहर डिहरा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों की संपत्ति चोरी कर ली गई। आंगनबाड़ी खोलने के समय केंद्र पहुंची सेविका ने देखा कि गेट के आगे लगाया गया ताला तोड़कर नीचे गिरा हुआ है। अंदर पहुंची तो देखा कि केंद्र में किचेन में रखा भोजन बनाने की सामग्री सहित बर्तन, गैस सिलेंडर, बच्चों को नापतौल करने वाला उपकरण चोरी कर लिया गया है। घटना की सूचना गांव में आग की फैली। लोग इकट्ठा होकर चोरी का मुआयना किया तो देखा कि लोहे के बने किसी रामे जैसी वस्तु से उसे तोड़ दिया गया है। चोरी की सूचना ग्रामीणों ने फोन कर स्थानीय पुलिस को दिया है।