पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Three People Of Gijwahi Village Who Were Buffalo Down The Hill Fell On Three People Died

पहाड़ी के नीचे भैंस चराने गए गिजवाही गांव के तीन लोगों पर गिरा ठनका, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम ग्रामीण थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव के तीन पशुपालक राजाराज यादव, राम चेला रजवार व गुरूचेला रजवार की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। जब आसमान में घिरे काले बादलों और हो रह बुंदा बांदी के बीच तीनों पशुपालक अपनी भैंस लेकर उन्हें चराने के लिए कैमूर पहाड़ी के नीचे जा रहे थे। जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे कि जोर से बिजली चमकी और उनके समीप ठनका आ गिरा। ठनका की चपेट में आने से 42 वर्षीय राजाराम, 30 वर्षीय रामचेला और 28 वर्षीय गुरूचेला की मौके पर मौत हो गई। आस-पास खड़ी दस भैस में से तीन ठनका की आंशिक चपेट में आकर जमीन पर गिर गई। जो थोड़ी देर बाद समान हो पाईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तीनों मृतकों के परिजनों की रोने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने सांस चलने की आश में उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। पर रास्ते में ग्रामीण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया है।

वर्षा होने पर छुपे पेड़ के नीेचे,दस फीट की दूरी पर गिरा ठनका

घटना उस समय घटी जब बुंदा बांदी वर्षा के बीच उसकी रफ्तार तेज होने लगी। जिससे बचने के लिए तीनों युवक सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे जा छुपे। जहां से दस फीट की दूरी पर तेजी से ठनका गिरा। जिसकी चपेट में तीनों युवक आ गए। आस-पास में खड़ी तीन भैंस भी जमीन पर गिरी। परंतु वे आंशिक रूप से चपेट में आई थी।

रामचेला रजवार, राजाराम सिंह

मृतकों के परिजनों को मिली चार-चार लाख की मुआजवा राशि

घटना के बाद वहां पहुंची सासाराम प्रखंड प्रमुख रामकुमारी देवी और अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने तीनों मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान कराई। जिसके चेक उनके प|ियों को दिए गए।

मरने वालों में दो सगे भाई

इस घटना में मरे गुरूचेला रजवार और रामचेला रजवार दोनों सगे भाई हैं। जो नागा राजवंशी के बेटे बताए जाते हैं। दोनों भाई पशु चराने के अलावे ट्रैक्टर चलाने का काम भी करते थे। इनके अलावे घर में परिवार की परवरिस करने वाला कोई नहीं था। मौके पर पहुंची सासाराम प्रखंड प्रमुख रामकुमारी ने बताया कि दोनों भाईयों को क्रमश:तीन बेटी और एक बेटा और दो बेटी एक बेटा हैं। इसके अलावे मां बाप का खर्च भी इन्हीं के कमाई से चलता था। प्रमुख ने बताया कि राजाराज यादव को भी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा जिगर अभी चार वर्ष का है। राजाराम भी अपने परिवार के एकलौते परवरिस कर्ता थे। इस घटना से दोनों परिवारों के उपर बड़ा बोझ आया है।

रोते बिलखते परिजन

गुरूचेला राम का फाइल फोटो

आस-पास खड़ी दस भैस में से तीन ठनका की आंशिक चपेट में आकर जमीन पर गिर गई
खबरें और भी हैं...