पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट हाइवे के परसियां गांव के निकट रिश्तेदार के घर से भोर पहर में एक ही बाइक पर गांव लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। जिसमें बाइक चला रहा युवक कृष्णा नन्द चौधरी उम्र 23 वर्ष पिता जनार्दन चौधरी गांव खखड़ही थाना धनसोई जिला बक्सर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक के पीछे बैठा विकास कुमार उम्र 19 वर्ष पिता सूरज चौधरी, कुकुढ़ा थाना इटाढ़ी बक्सर , राजेश चौधरी, 35 साल पिता सतेंद्र चौधरी गांव पैकोली थाना रामगढ़ जिला कैमूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। जहां मौके पर चिकित्सकों ने राजेश की हालत गम्भीर होते देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया। जबकि विकास को इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायल विकास कुमार ने बताया कि हमलोग सतसा गांव में रिश्तेदार प्रमोद सिंह के घर रात्रि में रुके थे। जहां भोर में कोचस निकले थी। तभी घटना घट गई।

मृतक का बिलखता बड़ा भाई।
खबरें और भी हैं...