- Hindi News
- National
- Sasaram News Traffic Lights Will Be Installed At A Cost Of Six And A Half Crores
साढ़े 6 करोड़ की लागत से लगेगी ट्रैफिक लाइट
अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अमूल-चूल परिवर्तन हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की जगह ट्रैफिक लाइट द्वारा शहर में वाहनों का परिचालन को नियंत्रित एवं सुव्यस्थित किया जाएगा। साढ़े 6 करोड़ की लागत से शहर में 6 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। यह कार्य बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रकचर एवं डवलपमेंट कारपोरेशन (बुडको) द्वारा किया जाएगा। बुडको रोहतास के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि शहर में 6 चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। जिसमें पोस्ट-ऑफिस चौराहा, गांधी चौक, करगहर मोड़ चौराहा, बौलिया चौक, संत पाल चौक एवं न्यू एरिया चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए बुडको द्वारा निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी जो 27 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। निविदा मिलने के ट्रैफिक लाइट इंस्टालेशन को चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। कंट्रोल रूम से होगा संचालन : बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निर्माण, आपूर्ति, फेब्रिकेशन, इंस्टालेशन एवं मेंटनेंस का कार्य एक ही कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कंटोल रूम बनाया जाएगा। इसके पूरे आधारभूत संरचना में मैकनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल कार्य उसी कंपनी द्वारा किया जाएगा।
ट्रैफिक नियमों की रखनी होगी जानकारी
अब तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत ही अव्यस्थित है। पोस्ट आॅफिस एवं धर्मशाला चौक पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवसथा नियंत्रित की जाती है। परंतु ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही एवं लोगों की मनमानी से शहर में जाम की समस्या आम है। परंतु अब ट्रैफिक लाइट लगने के बाद लोगों के नियमों का पालन करना अवश्य हो जाएगा। ट्रैफिक लाइट के नियमों की जानकारी तो रखनी हीं होगी, साथ ही उसका अनुपालन भी करना होगा, नहीं तो दुर्घटना की संभावना भी रहेगी।
पोस्टऑफिस चौराहा