- Hindi News
- National
- Nasriganj News Tribute Meeting Organized At Bhaiyaram39s Memorial On 8th Anniversary
8वीं वर्षगांठ पर भैयाराम के स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
नासरीगंज धुस के समीप शहीद भैयाराम के स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह श्रद्धांजलि सभा भैया राम यादव की शहादत की आठवीं वर्षगांठ पर आहूत की गई। सर्वप्रथम भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडोतोलन किया इसके बाद नेता की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उनके स्मारक पर पुष्प माला अर्पित किये। मौके पर शहीद कॉमरेड भैयाराम यादव की प|ी उषा कुमारी भी मौजूद थी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कमिटी सदस्य व प्रखण्ड सचिव नंद किशोर पासवान ने कहा कि आज हिंदुस्तान के अंदर फासीवादी संप्रदायिक ताकतों का हमला पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है। भाजपा सरकार आज सीएए, एनारपी, एनसीआर लागू कर देश को सांप्रदायिक नफरत की आग में झोंकने का काम कर रही है। ऐसे समय में भैया राम यादव के शहादत की प्रासंगिकता और बढ़ गई है हम उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लेते हैं कि सरकार के मंसूबों पर पानी फेर देंगे और हिंदुस्तान को बंटने नही देंगे। मौके पर मिथलेश तिवारी, कैंसर नेहाल, जवाहरलाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र पासवान, मदनमोहन पंडित, अवधेश सिंह, लालबहादुर यादव, रामजी सिंह, नंदकुमार सिंह थे।