शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पहले छापेमारी बसंतपुर गांव में किया। जहां उसी गांव के पप्पू सिंह किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा था। पुलिस ने जब उसके घर छापेमारी किया तो वहां से 180 एमएल क्रेजी रोमियो के 162 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। मौके से धंधेबाज पप्पू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी छापेमारी मचनडीह गांव में की गई। जहां धंधेबाज शशि कुमार सिंह बोरी में शराब रखकर बेच रहा था कि पुलिस ने छापेमारी कर रंगे हाथ 180 एमएल हिट प्रीमियम के 99 बोतल शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया की धंधेबाजों ने कई शराब आपूर्तिकर्ताओं के नाम और पता बताए हैं। छापेमारी की जा रही है।
कोचस में शराब पीने के आरोप में पांच को जेल
कोचस|नगर पंचायत के तीन नंबर वार्ड से दो तो बहटूटिया में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों सहित पांच को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पकड़े गए मदन सिंह पिता बुन्देली सिंह ,राकेश सिंह पिता कोताहल सिंह सभी कोचस वार्ड तीन के बताए गए हैं। नन्दलाल चौहान, रामप्रवेश चौहान बहटूटिया, अर्जुन चौहान, थाना दिनारा खनिता को शराब के नशे में पाया गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड तीन में दो युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। विधि व्यवस्था प्रभारी सत्य किशाेर सिंह, बालमुकुंद पासवान ने सभी को धर दबोचा।