महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
पुलिस ने बाजार स्थित आयरकोठा पथ पर काली मंदिर के समीप बाइक पर ले जा रहे महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान नासरीगंज चांदी निवासी गुडडू राम व अरुण पासवान को बाइक पर चालीस लीटर महुआ शराब की खेप ले जाते समय पुलिस ने धर दबोचा। जिसे जेल भेज दिया गया।