शराब पीकर मारपीट कर रहेे दो शराबी गिरफ्तार
नौहट्टा | स्थानीय प्रखण्ड अन्तर्गत चुटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के परछा गांंव से अजय प्रजापति एवम इन्द्रसेन सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में दोनों मारपीट कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना चुटिया के थानाध्यक्ष को फोन से मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीराम चौबे परछा गांव पहुंच गये और दोनों को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराये। शराब के नशे में होने का पुष्टि होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के विरुद्ध पुलिस का कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगा।