पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तिलौथू में दो मंजिलें छत से गिर युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिलौथू थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में होली के दिन मंगलवार की शाम एक युवक के दो मंजिलें छत से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मृतक को तिलौथू अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बारे में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी भगवान साह का 28 वर्षीय पुत्र सरोज गुप्ता होली के दिन शराब पी लिया था । इसी क्रम में शाम 4 बजे के करीब छत पर हंगामा करने के दरम्यान संतुलन खो देने के कारण नीचे गिर गया। नीचे गिरने से पहले गली से गुजर रहे 440 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार पर फंस गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच उसका इलाज के लिए तिलौथू ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरोज की मौत से गांव में मातम व्याप्त हो गया। सरोज की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी । उसे एक 3 वर्ष का बेटा है। बताया जाता है उसकी प|ी अभी गर्भवती है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर गांव में दर्जनों जगह बिक रहे अवैध शराब के ठिकानों पर धावा बोला व सैकड़ों लीटर शराब नष्ट किया । शराब बेचने वालों से यह वादा लिया कि वे अब से इस गांव में शराब नहीं बेचेंगे।

खबरें और भी हैं...