मारपीट में दो पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
डेहरी सदर| नगर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने गांव के ही रहने वाले उज्जवल यादव, प्रिंस यादव, अविनाश यादव, कृष्णा यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं दूसरी पक्ष के गोल्डू यादव ने भी गांव के ही शत्रुघ्न यादव, शमशेर यादव, शशि यादव, नथुनी यादव, होरिल यादव, फुलेंद्र यादव, लाला यादव, मनदीप यादव, अभिषेक यादव, विक्रांत यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पूर्व में विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।