- Hindi News
- National
- Sasaram News Two Ticketless Passengers Were Caught From The Railway Station
रेलवे स्टेशन से दो बिना टिकट के यात्री पकड़े गए
सासाराम|रेलवे स्टेशन सासाराम के प्लेटफार्म संख्या छह पर टिकट जांच के दौरान प्लेटफार्म से दो बिना टिकट के यात्रियों को पकड़ा गया। जानकारी देते हुए सासाराम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह के साढ़े आठ बजे पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर खड़ा होते ही टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें टिकट जांच के क्रम में दो बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करते पकड़े गए। पकड़े गए रेल यात्रियों को जुर्माना किया गया, जिन्हें जुर्माना भरने के बाद मौके पर ही छोड़ दिया गया। सभी दोनों रेल यात्री आरा जंक्शन से पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सासाराम आ रहे थे। दोनों रेल यात्रियों को ऑन स्पॉट जुर्माना कर छोड़ दिया गया।