बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
कोचस | लहेरी कुछिला पथ में फुल्ली गांव के समीप देर रात बोलेरो एवं बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में जितेन्द्र सिंह(उम्र 44), पिता रामनिवास सिंह ग्राम देल्हुआं थाना दिनारा वहीं रौशन कुमार , पिता प्रदीप साह नगर पंचायत कोचस वार्ड सात निवासी अपने पैतृक गांव सारंगपुर जा रहे थे। तभी फूल्ली पुल के समीप बोलेरो द्वारा ठोकर मार दिए जाने की वजह से बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं संतुलन खोने की वजह से बोलेरो नहर में उछलकर गिर पड़ा। गस्ती पर निकली पुलिस ने घायल का बयान लिया।