पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करगहर|करगहर गांव के बधार में शनिवार कि सुबह एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला जिसे पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की करगहर गांव के बधार में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरी रात बरसात में भीगने के कारण इसे ठंड लग गई है। अज्ञात व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। इसका रंग सांवला है तथा शरीर पर लाल रंग का कमीज धारण किए हुए हैं जिसकी पहचान के लिए थानों में तस्वीर भेजी गई है।
खबरें और भी हैं...