पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिन मौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिन मौसम की बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ाई है। हर साल रोहतास के संझौली प्रखंड में पारंपरिक खेती खरीफ और रबी फसल की खेती की जाती है। लेकिन किसानों के अनुसार खरीफ फसल में किसानों को छति हुई। लेकिन किसान ये सोच कर उम्मीद लगाए बैठे थे की रबी फसल अभी बाकी है। लेकिन किसानों की ये उम्मीद धरी की धरी रह गई। अब किसान खरीफ के बाद रबी फसल की तैयारी होने के समय बिन मौसम बरसात को ले काफी चिन्तित हैं। रबी फसल में जहां चना में फली लगने वाली है। जिसको बरसात के चलते पूरा का पूरा चना की फसल चौपट हो जायेगी। वही सरसो, गेंहू की फसल की पूरी अब पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। एक किसान अजय राय ने बताया कि हम किसान दिन रात एक कर फसल उगाते हैं, लेकिन आज पूरा मेहनत चौपट होने की नौबत आ गई है। उन्होंने बताया की चना की फसल तो अब होगी ही नहीं क्योंकि चना की फसल में नोनी लगी रहती है जो फली लगते वक्त कीटो से फली को बचाती है। लेकिन बरसात होने से नोनी खत्म हो जाएगी। वही हाल में सरसो और गेहूं मंसूर की फसल का होगा। किसान को जहां एक तरफ सरकार उपेक्षा करती है। जिससे की किसानों का उत्पाद बेचने में सहायता नहीं होती।

खबरें और भी हैं...