पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा अध्यक्ष का स्वागत, भ्रमण कर जताई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष बनाये गए संजय गुप्ता का शुक्रवार को शहर में स्वागत किया गया। बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। मिठाइयां बांटी गयी। इसके बाद नगर भ्रमण किया गया। खुशियाँ जाहिर की गयी। बताया गया कि संजय वैश्य समाज के युवा चेहरा हैं। इससे इस समाज में काफी खुशी है। जोश है और राजनीति के लिए प्रेरणा का काम संजय का मनोनयन करेगा। गुरुवार को विधायक आवास पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार और विधायक ई.सत्यनारायण सिंह की उपस्थिति में इनको नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था। शुक्रवार को कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संजय गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने साथियों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ नगर अध्यक्ष का स्वागत हुआ।

इन्होंने ने दी संजय
को बधाई


विधायक इं. सत्यनारायण सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, श्याम सुंदर अग्रवाल, अर्जुन केशरी, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष कुंवर सिंह, बबल कश्यप, प्यारे लाल ओझा, निर्दोष पान्डे, प्रभात शेखर, परमहंस सिंह, श्रवण कुमार अटल, सुनील कुशवाहा, अरबिंद उपाध्याय, निर्दोष पांडेय, डिहरी प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द पांडेय, संजय यादव, नारायण चौधरी, डॉ नवीन नटराज, रवि गुप्ता, मनोज सौडिक, चंदन कुमार, राज केशरी, को बधाई दी।

नगर भ्रमण करते भाजपा नेता

1993 से सक्रीय सदस्य,
निभायेंगे जिम्मेदारी


संजय ने बताया कि 1993 से भारतीय जनता पार्टी का वे सक्रिय सदस्य हैं। समय-समय पर पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दिया है उसे निभाते आया। बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी की अच्छे ढंग से निर्वाहन करूंगा। पार्टी के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। डेहरी विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करने की बात कही।
खबरें और भी हैं...