राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवार के चयन का किया स्वागत
बिहार से राज्यसभा के लिए हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, विवेक ठाकुर को एनडीए उम्मीदवार बनाने के फैसले का जिला भाजपा ने स्वागत किया है। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा का स्वागत किया। साथ ही एनडीए उम्मीदवारों के अग्रिम जीत की बधाई भी दी है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह उज्जैन, विजय कुमार सिंह, शशिभूषण प्रसाद, अरूण पाण्डेय, संतोष पटेल, सतेन्द्र सिंह, शरद चंद्र संतोष, विवेक सिंह, अशोक साव, विनोद सिंह उज्जैन, मंगलानंद पाठक, प्रकाश गोस्वामी, हरेंद्र चंद्रवंशी, सत्यनारायण पासवान, रेखा नागमणी, अमृता सिंह, डॉ. शिवनाथ चौधरी, संजय वैश्य, सुशील सोनी, कमलेश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राधा मोहन पाण्डेय, मदन प्रसाद वैश्य, राजेंद्र सिंह भोला एवं अन्य शामिल थे।