पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहां नारी की हाेती है पूजा वहीं दैव शक्ति विराजमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के नेहरू पार्क में भारत स्वाभिमान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए उषा सिंह ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां दैव शक्तियां होती है। उन्होंने महिलाओं को उत्साह देते हुए कहा कि काेमल है कामजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देनेवाली मौत भी तुमसे हारी है। उन्होंने सभी को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति के साथ होली सभी लोग मनाएं। उन्होंने कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। मौके पर मिथलेश कुमार, विजय सिंह, सिंपल, शांति, सरस्वती थीं।

कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...