महिलाअाें काे पाैधे देकर किया गया सम्मानित
जन अधिकार फाउंडेशन के बैनर तले बाजार स्थित गांधी सेवा आश्रम के प्रागंण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कि आयोजन रविवार को किया। कार्यक्रम की उद्घाटन थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद, लोक समिति राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद व जन अधिकार फाउंडेशन सचिव सुजीत कुमार दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों को महिला शक्ति के रूप मे तथा जल जीवन हरियाली के प्रतीक छायादार वृक्ष के पौधे भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं की अहम भूमिका है। आज के दौर में त्रिस्तरीय पंचायत हो या कोई अन्य क्षेत्रों मे महिलाओं कि अधिक भूमिका है। उनके सम्मान मे पुलिस प्रशासन कि अहम भूमिका रहती है। राष्ट्रीय संयोजक लोक समिति के संयोजक ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष और जीत का एक प्रतीक है।