दो बाइकों की टक्कर में युवक की माैत, 2 घायल
सासाराम आरा मुख्य पथ पर सुसाड़ी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आपने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। मृतक मनोज कुमार थाना क्षेत्र के मसोना गांव निवासी कन्हैया सिंह का पुत्र बताया जाता है। जबकि घायल सुनील कुमार नटवार थाना के रामपुरव व बलुआहीं गांव निवासी रंगबहादुर सिंह को बिक्रमगंज के एन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए संझाैली पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना स्थाल को ले संझाैली व नोखा पुलिस में सीमा विवाद की स्थिति कायम हो गई। संझाैली पुलिस घटना स्थल को नोखा के कार्य क्षेत्र में बताते हुए शव नहीं उठा रही थी। वहीं नोखा पुलिस के जब सूचना दी दई तो वहां की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उन्होंने भी यह कह कर शव को नहीं उठाया कि मामला संझाैली थाने का है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की तैयारी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संझौली पुलिस शव ले गई।
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
करगहर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के समीप मंगलवार की देर शाम खड़ारी से अपने बेटी के ससुराल तिलौथू जा रहे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। करगहर थाना के खड़ारी गांव निवासी भीखन साह अपनी बेटी के ससुराल तिलौथू थाना क्षेत्र के बलथूया गांव में समधी के निमंत्रण पर मीट चावल के भोज में शामिल होने जा रहे थे। बाराडीह गांव के समीप मंगलवार की देर शाम हादसा हुआ।
रोहतास में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
रोहतास | रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी-अकबरपुर मुख्य पथ पर सोमवार मध्य रात्रि केरपा के समीप सड़क दुर्घटना में शेखपुरा निवासी गोपाल साह के पुत्र इंद्रजीत कुमार गुप्ता की मौत हो गई जबकि दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की पुष्टि करते हुए रोहतास थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि रोहतास पुलिस टीम के गश्ती के दौरान दो युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को स्थानीय पीएसी में भर्ती कराया एवं अंत्य परीक्षण करा शव को परिजनों को सौंप दिया।
सासाराम व बिक्रमगंज में हादसों में दो की जान गई
सासाराम/बिक्रमगंज | पुरानी जीटी रोड पर ग्रामीण थाना क्षेत्र के बांसा मोड़ पर जीप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक अभय कुमार बांसा निवासी कामेश्वर साह का पुत्र बताया जाता है। घायल मनीष सोनी व चंदन कुमार भी बांसा के निवास है। नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बिक्रमगंज के डिहरी-डुमरांव रोड पर बुधवार देर रात बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। बिक्रमगंज का रहनेवाला था।