चलती ट्रेन से उतर रहे युवक की गिरकर मौत
नोखा|आरा-सासाराम रेलवे लाइन पर नोखा थाना क्षेत्र के तराढ़ गांव के समीप चलती पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान युवक की मौत हो गई। प्राप्त खबर के अनुसार आरा सासाराम रेलवे लाइन पर तराढ़ गांव के समीप एक युवक दीनानाथ राम (25 वर्ष) ट्रेन नहीं रुकने के कारण चलती ट्रेन से ही उतर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए एवं उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दीनानाथ राम सासाराम से अपने गांव पेनार आ रहे थे। उनको सही जानकारी नहीं रहने के कारण वह अपने गांव को छूटता देख चलती ट्रेन से ही उतरने लगे। जिससे यह हादसा हुआ। आस पास के ग्रामीणों ने शव के देख कर पहचान कर पेनार गांव में उनके परिजनों को सूचना दी।