पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वॉलीबॉल में भागलपुर ने बेगूसराय को दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरबीघा के स्थानीय एसके आर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय दिवारात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, राजद के प्रदेश महासचिव अनिल शंकर सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक, जदयू नेता संतोष कुमार शंकु आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित करके किया। आगत अतिथियों का स्वागत आयोजक तथा जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद चौधरी के द्वारा बुके एवं मेमेंटो देकर किया गया। उद्घाटन मैच बेगूसराय एवं भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें भागलपुर की टीम ने 25-20 और 25-16 से बेगूसराय को मात दी। डीडीसी ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में चहुमुखी विकास हुआ था और उनके जन्म भूमि पर इस तरह का आयोजन खेल के विकास को निश्चित रूप से बढ़ावा देगा। खेल से सिर्फ मानसिक और शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है जो उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में कारगर साबित होती है। उन्होंने कहा कि जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न खेलों में कई बार जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा राज्य स्तर तक मनवाया है। एथलेटिक्स में तो कुछ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। मौके पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार, संत मैरी स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे, आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार, डॉ.मुनेश्वर सिंह, हैंडबॉल संघ के जिला सचिव आचार्य गोपाल जी, श्री कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य गोपाल कुमार आदि लोगों के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन रंजीत कुमार के द्वारा किया गया, जबकि मैच में रेफरी दिलीप व साजन थे।

खबरें और भी हैं...