पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीचड़ से बचने में खंभे से टकरायी बाइक, एक मरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन पटना से जमुई जाने के क्रम में बाइक सवार पर सदर प्रखंड के हथियामा ओपी अंर्तगत बिहटा गांव के समीप हुड़दंगों द्वारा फेंके गए कीचड़ से बचने के क्रम में बिजली के खंभे से जा टकराया। इस घटना में एक बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को पटना रेफर किया गया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत बिहटा निवासी विकास कुमार और हर्ष कुमार काम के सिलसिले में जमुई जा रहे थे। इसी क्रम में शेखपुरा-बरबीघा मुख्य मार्ग के बिहटा गांव के समीप कुछ लोग मंगलवार की सुबह कीचड़ से होली खेल रहे थे। इस दौरान गुजर रहे बाइक सवार पर ये लाेग कीचड़ फेंकने लगे। कीचड़ से बचने के क्रम में दोनों बाइक सवार बिजली के खम्भे जा टकराये। जिसमें विकास कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया, जबकि दूसरी हर्ष कुमार को गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

इलाजरत हर्ष।
खबरें और भी हैं...