पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, युवक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरियरी | अरियरी थाना अंतर्गत कैमरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में गांव निवासी राजीव राम के हाथ में गोली लगते हुए पार हो गयी है। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी रहने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। इस घटनाक्रम में घायल की प|ी राधा देवी के बयान के आधार पुलिस ने गांव के ही रघुनंदन राम, मसुदन राम, मुकेश राम, मनोज राम, शत्रुधन कुमार, अरुण राम को अभियुक्त बनाया है। इस बाबत अरियरी थानाध्यक्ष कमला प्रसाद ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं...