पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barbigha News Gayatri Mahayagya To Be Held In Barbigha Regarding Corona Also Postponed

कोरोना को लेकर बरबीघा में होने वाला गायत्री महायज्ञ भी स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरबीघा प्रखंड के कुटौत गांव में आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को भी कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में गायत्री परिवार जिला ट्रस्ट के सदस्य डॉ संजय कुमार ने बताया कि आगामी 27 मार्च से 30 मार्च तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाना था जिसको लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम भी पूरे विधि विधान के साथ किया गया लेकिन उसी दिन देर संध्या राज्य सरकार के आदेश के आलोक में गायत्री परिवार हरिद्वार ने तत्काल यज्ञ को अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर संध्या एक आदेश निर्गत कर सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, सिनेमाघरों, कोचिंग संस्थानों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले जगहों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिया था। नोवल करोना वायरस का भीड़-भाड़ वाले इलाके में फैलने का खतरा काफी अधिक रहता है। इसके संक्रमण की चपेट में आने से लोगों को सुखी खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं होती है।

भूमि पूजन करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...