रोटरी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन
शहर के चांदनी चौक स्थित सुपर उत्सव हॉल में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा के सौजन्य से संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व सीएस सह रोटरी के सदस्य डॉ.मृगेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य रामाकांत सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल और सचिव संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस समारोह में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस दूसरे को बधाई दिये। इस बाबत क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि हिन्दू के सबसे लोकप्रिय पर्व रंगो के त्योहार होली पुरे देश भर में बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लाष के साथ मनाया जाता हैं। जिसको लेकर सभी रोटेरियन, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर गायक गुलशन कुमार ने अपने गीतों से सबको खूब झूमाया। इस दौरान रोटेरियन सचिन शेरगिल, डॉ.आनंद जयकिशन, मो. मुमताज, डॉ.जयराम पंडित, अविश, सचिन, सुरेन्द्र जी इत्यादि मौजूद थे।