होली के साथ पोषण माह की शुरुआत
होली के त्योहार के साथ पोषण माह की शुरुआत हो गई। इसको लेकर जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में डीआरडीए निदेशक सत्येन्द्र त्रिपाठी, आइसीडीएस के डीपीओ तृप्ति सिन्हा, जीविका के परियोजना प्रबंधक अनीशा गांगुली, पीरामल के विशाल कुमार, सेराज हसन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मौजूद लोगों को पोषण के प्रति शपथ दिलाई। इस बाबत आइसीडीएस के डीपीओ ने जानकारी देते कहा कि जिले की गलियों में 15 दिनों तक “हर काम देश का नाम” ‘सही पोषण, देश रोशन, ‘पोषण में मुस्कान है, स्वास्थ्य की पहचान है, पोषण है हम सब का आधार, संतुलित भोजन, स्वस्थ विचार जैसे नारे गूंजेंगे और जीवन के प्रथम एक हजार दिनों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पोषण पर अलख जगाने के लिए 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान पोषण से संबंधित जन-आन्दोलन गतिविधियों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसके पहले 7 मार्च को विशेष गोदभराई का आयोजन कर पोषण पखवाड़े की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस पखवाड़े में आयोजित होने वाले विभिन्न पोषण गतिविधियों में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। पोषण पर आम जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान जिले से लेकर सामुदायिक स्तर पर विभिन्न पोषण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
होली गाकर शिक्षकों ने निकाली भड़ास
हरनौत | मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अबीर का टीका लगा होली गीत गाकर शिक्षकों ने अपनी भड़ास निकाली। दिव्यसंबल उर्फ बंटी ने कहा कि सरकार को शिक्षा और शिक्षक के हित की चिंता नहीं है। टेट शिक्षक तापक कुमार ने कहा कि शिक्षकों की होली खराब करने वालों की कई दीवाली और होली संघ खराब करेगा। इस मौके पर सुनील, रविशंकर, चंदन, नीरज, रामविकास कुमार, स्नेहा, संजना, पूनम, निशा आदि उपस्थित थे।
शपथ लेते अधिकारी।