पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेल्ट्रॉन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 28 प्रतिभागियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के तरछा मोहल्ले स्थित आई मास कंप्यूटर सेंटर में सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी दयाशंकर के द्वारा बेल्ट्रॉन परीक्षा में सफलता हासिल किए कुल 28 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक शब्बीर हुसैन अली ने बताया कि आई मास कंप्यूटर सेंटर से कुल 30 प्रतिभागियों ने बेल्ट्रॉन परीक्षा में भाग लिया। जिसमें कुल 28 प्रतिभागियों ने बेल्ट्रॉन परीक्षा में सफलता हासिल कर केंद्र के साथ-साथ अपने जिले का नाम रोशन किया। सभी सफल प्रतिभागियों को एसपी के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सफल प्रतिभागियों ने एसपी से कई प्रकार के सवाल-जवाब भी किए। इस दौरान एसपी ने बहुत ही शालीनता से छात्राओं के जवाब दिया है। साथ ही एसपी ने बताया कि आजकल हमारे देश में की बेटियां भी कदम से कदम मिलाकर चल रही है और अच्छे मुकाम हासिल कर रही है। आज के दौर में टेक्निकल डिग्री किसी भी प्रकार की जॉब में सख्त जरूरत होती है। उन्होंने कंप्यूटर सीख रहे सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कंप्यूटर का ज्ञान होना इस दौर में सभी व्यक्तियों को अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा पर बात करते हुए बताया कि आजकल छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। जिसको लेकर छात्राओं को किसी प्रकार की मुसीबत होने पर या किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तुरंत एसपी के नंबर पर संपर्क करने का सलाह भी दी।

सम्मानित करते एसपी।
खबरें और भी हैं...