- Hindi News
- National
- Shekhapura News Huge Fighting Between Two Sides During Holi Many Injured
होली के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल
शहर के बुधौली में होली त्यौहार को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इस बाबत बताया गया कि बुधौली स्थित अंबेडकरनगर में बच्चों के साथ होली मना रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लोगों द्वारा उन बच्चों के साथ बदमाशी करने लगा। जिसका विरोध करने पर करीब 100 की संख्या में पहुंचे लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के बीच उत्पन्न विवाद को शांत कराने में जुटी है। वही शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में कर लिया गया है। इस मामले में कुल 12 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई गयी है।