पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barbigha News In Barbigha Municipal Council Office The Victimized Women Will Get The Facility To File A Case Online

बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में पीड़ित महिलाओं को ऑनलाइन केस दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं स्वास्थ शिविर आदि का आयोजन किया गया। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में महिलाओं को एक बहुत बड़ी सौगात नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक के द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि रविवार से नगर परिषद कार्यालय में पीड़ित महिलाओं के लिए ऑनलाइन केस दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग ऑनलाइन केस की सुनवाई करेगा साथ ही साथ तारीख एवं फैसला भी सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी गांव घर की महिलाएं जो अशिक्षित है वह लोक लाज के मारे थाने में जाना नहीं चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद में ऑनलाइन केस रजिस्टर करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अगर कोई पीड़ित महिला नगर परिषद कार्यालय जाती है तो वहां की महिला नगर कर्मी एवं महिला विकास मित्र उस महिला को महिला कोषांग के माध्यम से ऑनलाइन केस दर्ज करेगी एवं सारी अपडेट से अवगत कराती रहेगी। नगर परिषद द्वारा उठाया गया कदम महिला सशक्तिकरण में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावे महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को नगर परिषद के द्वारा सैनेट्री पैड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति रौशन कुमार ने कहा कि अगर कोई महिलाएं खुलेआम सेनेटरी पैड ले जा रही है एवं उस पर चर्चा हो रही हो तो समझिए महिला सशक्तिकरण हो रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के अलावे सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

मरिया आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्टेशन रोड स्थित मरिया आश्रम में महिला शिक्षण केंद्र के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम इनायत खान ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव में स्थापित महिला शिक्षण केंद्र के हजारों महिला एवं बच्चों शामिल हुए। जिसमें बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को भी डीएम द्वारा सम्मानित किया गया। डीएम ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा आजकल देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमारे जिले की भी महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।

सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला ताइक्वांडो खिलाडियों को लायन ताइक्वांडों एकेडमी के प्रशिक्षक कुंदन कुमार के शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसके तहत संत कोलम्बस पब्लिक स्कूल के परिसर में समारोह पूर्वक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, राष्ट्रीय पदक विजेता मोनिका, खुशी कुमारी, स्वीटी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, शानू प्रिया, आँचल कुमारी, राज साक्षी कसक, सीमा कुमारी, राज श्री, किरण, श्रिष्टि, निकिता, सपना, माही, रिया, आनवी शौर्य, रजत पदक विजेता आरुषि आदि को सम्मानित किया।

शील्ड के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी।

महिलाओं को ब्रेस्ट एंड सर्विक्स कैंसर की प्रति किया जागरूक : वहीं सदर अस्पताल परिसर में कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर महिलाओं को ब्रेस्ट एंड सर्विक्स कैंसर की प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इस कैंप में कैंसर की रोकथाम के लिए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारियों के द्वारा संकल्प लिया गया।

एसपी ने 4 महिला पदाधिकारी व 72 सिपाही किया सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपी कार्यालय में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व सिपाही को सम्मानित किया गया। जिसमें एसपी दयाशंकर ने जिले में कार्यरत 4 महिला पदाधिकारी व 72 सिपाही को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी दयाशंकर ने बताया कि जिले में लगन एवं मेहनत के साथ विधि व्यवस्था के संधारण किये जाने पर चयनित पदाधिकारी व सिपाही को सम्मानित किया गया हैं।

पुलिस विभाग के महिलाओं के लिए विशेष स्वस्थ शिविर का आयोजन

सदर अस्पताल में पुलिस विभाग के महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के जवान पुलिस के जवान और उनके परिवार की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच की गयी। इस अवसर पर एसपी दयाशंकर ने कहा कि आज देश की महिला कदम-कदम से मिलाकर साथ चल रही हैं। हमारे जिले के साथ-साथ पुरे देश का नाम रौशन कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं को अपनी स्वास्थ का ख्याल रखना भी अति आवश्यक है।
खबरें और भी हैं...