महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के मुद्दे पर काम करने के लिए प्रेरित किया
समाहरणालय के समीप राघो सेवा संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चैंपियन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के शेखपुरा, अरियरी एवं चेवाड़ा प्रखंड के वार्ड प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों जैसे नल-जल योजना और नली गली योजना आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के सचिव निर्मला कुमारी ने बताया कि सभा में सभी वार्ड प्रतिनिधि से उनके अनुभव और उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। जिसके बाद महिला जनप्रतिनिधियों को राघो सेवा संस्थान की सचिव और परियोजना समन्वयक प्रिंस कुमार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के मुद्दे पर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और जननी सुरक्षा योजना की भी जानकारी दी गयी। उसके बाद समाज की कुरीतियों जैसे बाल विवाह और दहेज़ प्रथा पर चर्चा की गयी। साथ ही महिलाओं द्वारा महिला सम्मान को लेकर शपथ ली गई।
शपथ लेते हुए लोग।