शराब धंधेबाजों ने पत्रकार के घर पर किया हमला
बरबीघा थाना अंतर्गत पुरानी शहर में शराब धंधे से जुड़े धंधेबाजों ने एक पत्रकार के घर पर हमला कर मारपीट करते हुए दो लोगों को घायल कर दिया है। जिसे गंभीर अवस्था में बरबीघा रेफरल अस्पताल के भर्ती कराया गया। पत्रकार संजय कुमार ने बताया कि नर्सरी मुहल्ले के रहनेवाले विकास यादव, संतोष कुमार यादव 10 से 12 अज्ञात के साथ उसके घर के सामने गाली-गलौज एवं धमकी देते हुये कहा कि शराब का समाचार छापकर पत्रकारों ने उसके धंधे को चौपट कर दिया है। घर के बाहर उसके वाहन को भी धंधेबाजों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब वाहन क्षतिग्रस्त की आवाज़ सुनकर उनके भांजा ऋतुराज एवं भतीजा शिवम कुमार शराब निकले तो उक्त धंधेबाजों ने मारपीट करते हुए उसे लेकर जाने लगा। वही शोरगुल सुनकर खुद वह और उसका छोटा भाई मुकुल मोहन बाहर निकले तो रंजय यादव ने देसी कट्टा निकालकर जान मारने की नियत से उस पर फायरिंग करना चाहा, लेकिन गोली फायर नहीं हुआ। जिसके बाद उसके भतीजे और भांजा ने शराब धंधेबाजों का हाथ पकड़ लिया और उससे देशी कट्टा छीनने की कोशिश करने लगा। इस दौरान गामा यादव ने हाथ में तेज़ धारदार हथियार से उक्त लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें भतीजे को और उनका भाई मुकुल मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद वह थाना पहुंचा। जहां नर्सरी मोहल्ला निवासी सुजीत यादव, अनिल यादव, विनय यादव, विकास यादव, बृजनंदन यादव, संतोष यादव, रंजय यादव, गामा यादव सहित अन्य लोग पर प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।