पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महारैली की तैयारियों में जुटे लोजपा के कार्यकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा के बाद 14 अप्रैल को गांधी मैदान आयोजित महारैली को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित लोजपा कार्यालय में तैयारियां को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया। इस बाबत जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में सर्वसम्मति से प्रणय नाथ सिंह को जिला उपाध्यक्ष, मनदीप कुमार पासवान एवं नीतीश कुमार को जिला सचिव, शेखर पासवान को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, अमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, त्रिपुरारी प्रसाद को शेखपुरा के पश्चिमी भाग के प्रखंड अध्यक्ष, निर्मल पासवान को कार्यालय प्रभारी, उमेश प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष, सतीश कुमार को शेखपुरा प्रखंड के प्रधान सचिव, गौतम कुमार को शेखपुरा पश्चिमी भाग के का प्रधान सचिव, अभिजीत कुमार को बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष, अमरनाथ कुमार को बरबीघा नगर अध्यक्ष तथा सूरज शर्मा को आईटी सेल के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि महारैली को लेकर के जिले के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...