- Hindi News
- National
- Shekhapura News Made Online Shopping By Blowing 30 Thousand From Account
खाते से 30 हजार उड़ाकर आनलाइन शॉपिंग कर ली
साइबर ठगों ने दो माह पूर्व बरबीघा के एक सेवानिवृत्त शिक्षक खाते से 30 हजार रुपये की अमेजॉन से खरीदारी कर लिया था। जिसके बाद पीड़ित शिक्षक द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण विभाग में शिकायत दर्ज़ करवाई थी, लेकिन इस दिशा पर सम्बंधित अधिकारी द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है और उसे तारीख पे तारीख दिया जा रहा हैं। इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अखिल भारतीय समाजिक न्याय एवं धर्म मंच के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा प्रसाद धर ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक बरबीघा शाखा के खाताधारी सेवानिवृत शिक्षक इंदुशेखर पांडे के खाते से साइबर ठगों द्वारा 30 हजार रुपये की अमेजॉन से खरीदारी कर लिया गया। जिसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दिया गया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री वित्त सचिव भारत सरकार, आरबीआई गवर्नर, मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक बिहार, सहित जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी लिखित सूचना दी गई। जिसके बाद गृह विभाग द्वारा 13 जनवरी को अनुमंडल लोक शिकायत में सुनवाई के लिए भेजा गया। जिसके बाद अनुमंडल लोक शिकायत में सुनवाई की अगली तिथि 30 मार्च को निर्धारित कर दिया। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने लोक शिकायत निवारण अधिकारी की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि लोक शिकायत निवारण के नाम पर जनता को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।