- Hindi News
- National
- Barbigha News Patients Getting Entangled With Doctors Due To Theft Guard Not Coming In Referral Hospital
रेफरल अस्पताल में आए दिन हो रही चोरी गार्ड नहीं रहने से डॉक्टरों से उलझ रहे मरीज
रेफरल अस्पताल बरबीघा पिछले 2 महीने से गार्ड विहीन हो चुका है। गार्ड के नहीं रहने के कारण आए दिन अस्पताल में सामानों की चोरी हो रही है। इस संबंध में अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ.फैसल अरशद ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में हजारों रुपए की कीमत का अपने पॉकेट से लाइट लगवाया था। लेकिन पिछले 2 महीने से गार्ड नहीं रहने के कारण अस्पताल परिसर से आए दिन लाइट व अन्य सामानों की चोरी की जा रही है। इसके अलावा ओपीडी के समय गार्ड नहीं रहने के कारण लाइन में लगकर पुर्जा काटने वालों मरीजों के बीच भी काफी नोक-झोंक होती है। ओपीडी के अंदर एक साथ कई मरीज जबरन प्रवेश कर जाते हैं जिस कारण इलाज करने में काफी परेशानी होती है। मना करने पर मरीजों के परिजनों द्वारा अस्पताल के स्टाफो से कभी-कभार बदसलूकी भी की जाती है। अस्पताल के मैनेजर से पता करने पर पाया गया कि पिछले कई महीनों से गार्ड का वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कोई भी गार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.वीर कुंवर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रभारी डॉ.आत्मानंद को लिखित तथा मौखिक रूप से गार्डों का वेतन भुगतान करने को कहा गया लेकिन भुगतान नहीं कर रहे है। सिविल सर्जन के बातों को एक प्रभारी द्वारा अनदेखा करना यह दर्शाता है कि वरीय पदाधिकारी का जूनियर पदाधिकारी को कोई डर नहीं है। अस्पताल के प्रभारी और सिविल सर्जन के आपसी खींचतान के बीच अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
बिना गार्ड के इलाज करते डॉक्टर।