पारंपरिक होली गीतों पर झूमे लोग
बरबीघा के पटेल नगर में पटेल सेवा संघ की ओर से रविवार को चंदूकुआ में स्थित पटेल धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह का आयोजन जदयू नेता व विधानसभा प्रभारी डॉ.राकेश रंजन की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.कृष्ण मुरारी प्रसाद पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष डॉ.अर्जुन प्रसाद, आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार आदि लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा पारंपरिक होली गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। इस अवसर पर डॉ.राकेश रंजन ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। वहीं डॉ.कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि होली को पूछने और जात पात के भेद से परे प्रेम के साथ एक-दूसरे को रंग गुलाल के साथ मनाना चाहिए तथा होली में अश्लीलता से बचना चाहिए। मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश स्नेही, जयप्रकाश प्रसाद, पिंकू महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।