पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को दिया गया पौधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरबीघा| बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर मोड़ पर स्थित श्री साईं भारत गैस वितरक के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उज्वला योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को गैस वितरण के साथ-साथ पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। एजेंसी के मालिक वह बरबीघा नगर परिषद के सभापति रोशन कुमार ने महिलाओं को पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोशन कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन को तभी बढ़ावा मिलेगा जब समाज में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी बराबर की होगी।सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाएं सशक्त नहीं होगी उन्हें खुलकर जीने का मौका देना होगा तथा हर क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। सशक्त महिला से ही एक सशक्त समाज की कल्पना की जा सकती है। महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझने से महिला का सम्मान नहीं होगा जब तक उन्हें समाज में बराबरी का हक नहीं दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभाने का आवाहन किया।
खबरें और भी हैं...