पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगत सिंह की शहादत पर रासपा करेगी सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरबीघा के शिवपुरी मोहल्ले में शनिवार को राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अगुवाई में छात्र युवा संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के शहादत दिवस के दिन छात्र युवा संघर्ष समिति के साथ एक राजनीतिक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शिवकुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में छात्रों के सक्रिय भूमिका से ही लोकतंत्र की खूबसूरती बरकरार रह सकती है। छात्रों तथा युवाओं का राजनीति में दिलचस्पी नहीं रहने के कारण ही तमाम पार्टियां हर बार चुनाव में झूठे वादे करके उनका कीमती वोट ले लेती है और फिर उनके साथ छलावा किया जाता है। छात्र संगठनों को भी राजनीति में अपने सक्रिय भूमिका निभाकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।

बैठक में युवा छात्र के साथ नेता।
खबरें और भी हैं...