पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shekhapura News Sheikhpura Got Third Place In District Public Grievances Redressal Act By Redressing 88 Of The Cases

88% मामलों का निवारण कर जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम में शेखपुरा को मिला तीसरा स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण, नल जल योजना, जल जीवन हरियाली, अतिक्रमण आदि की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम इनायत खान ने की। समीक्षा मेंजिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम प्रदेश स्तर पर शेखपुरा जिला का तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके तहत 88% मामलों का निवारण कर दिया गया है। विभागों में कई मामले अभी भी लंबित हैं, जिसे 60 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जायेगा। जिसमें कृषि एवं सहकारिता में 8-8, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी और एलडीएम के पास 6-6, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा के 32, अंचलाधिकारी शेखपुरा के 8 मामले लंबित है। डीएम ने कहा कि निश्चित समय सीमा के लंबित सभी परीवादों निवारण करना सुनिश्चित करें। जल जीवन जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा में कहा गया कि इससे विस्थापित होने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। शौचालय का निर्माण और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। डीडीसी को कहा गया कि जिन स्थलों पर शौचालय नहीं है वहां अभिलंब बनाना सुनिश्चित करें और लंबित भुगतान को 1 से 2 दिनों के अंदर पूर्ण करना करें। भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि बरबीघा में बनने वाले नए गेस्ट हाउस के लिए आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके लिए पुराने प्रखंड कार्यालय में जमीन उपलब्ध है। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा किया गया और कहा गया कि सभी 54 पैक्स और गोदामों का प्रखंड के वरीय पदाधिकारी भ्रमण और निरीक्षण कर प्रतिवेदन दें। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 7500 एमटीधान एवं 2400एमटी चावल का खरीदा गया है और शेखपुरा का स्थान राज्य में 36 वां है।

अतिक्रमण बाद चलाकर जाम से मुक्ति दिलाएं

खनन अधिकारी ने बताया कि अभी तक ओवरलोडेड गाड़ियों से 5000000 रुपए आर्थिक दंड की वसूली की गई है, पूर्व वित्तीय वर्ष में 3600000 रुपए किया गया था। नल जल योजना की समीक्षा के क्रम में शेखोपुरसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा गया कि योजना को 2 दिनों के अंदर पूर्ण करें। डीडीसी ने कहा कि 2 दिनों के अंदर नल जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं होने पर पत्र “क” गठित कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा एवं कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा को निर्देश दिया गया कि सड़क पर अतिक्रमण बाद चलाकर जाम से मुक्ति दिलाएं। उन्होंने उन्होंने स्पष्ट कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं 10 दिनों के अंदर शेखपुरा नगर परिषद के सभी फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त करना सुनिश्चित करें। बस एवं गाड़ियां जो सड़कों पर लगी रहती है उसे बस स्टैंड एवं चिन्हित स्थलों पर लगवाना भी सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...