पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barbigha News Task Force Constituted After Two Patients With Similar Symptoms From Corona Were Found In The District

जिले में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले दो मरीज मिलने से हड़कंप, टास्क फोर्स हुई गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेखपुरा में कोरोनावायरस के दो संदिग्ध मरीज मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। एक दंपती में इसके लक्षण मिलने के बाद वे पावापुरी इलाज कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां से पटना रेफर कर दिया गया। दिलचस्प है कि ऐसी बात सामने आने पर जिला प्रशासन की नींद खुली है। जिसको को लेकर आनन-फानन में डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में मंथन सभागार में नोवेल कोरोना वायरस से संबंधित एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया साथ ही जिला समन्वय समिति एवं टास्क फोर्स का गठन किया। टास्क फोर्स में एसपी, डीडीसी, डीपीआरओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीईओ, डीएएचओ, डीपीओ-आईसीडीएस, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को सदस्य सचिव के रूप में शामिल किया गया है। बैठक में नामित सदस्यों के अतिरिक्त अनुमण्डल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, सभी बीडीओ एवं डीपीएम जीविका भी उपस्थित हुए।

जागरुकता के लिए साफ-सफाई व बैनर-पोस्टर लगाने का निर्देश


डीएम ने समाज कल्याण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग को कोरोना वायरस से संबंधित बचाव के लिए गांव स्तर तक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव एवं कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीजों को जांच एवं इलाज से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने, पर्याप्त मात्रा में मास्क आपूर्ति एवं आशा के द्वारा ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिए। इसके आलावा शहरी विकास-कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा एवं शेखपुरा को व्यक्तिगत साफ़-सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित प्रचार-प्रसार कराने एवं कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित होर्डिंग-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिए। साथ ही पंचायती राज विभाग को पंचायत एवं गांव स्तर पर पंचायती राज प्रतिनिधियों के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक कराने का निर्देश दिया गया।


अच्छे तरीके से हाथ धोने पर बल

डीएम ने अधिकारियों को नोवेल कोरोना वायरस (COVID 19) के बारे में कहा कि इसका पहला मरीज दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में मिला था जो आज लगभग सभी देशों में फैल चुका है। यह तेजी से फैल रहे वायरस से बचाव के लिए सभी विभागों को प्रचार-प्रसार, हैण्ड वॉश एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां कराना है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में हैण्ड वाशिंग से संबंधित विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रशिक्षित करेंगे।

सीएस बोले - जागरुकता ही बचाव

इस बाबत सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रसित रोगियों को ठीक करने हेतु अभी तक कोई दवा या भैक्सिन नहीं आया है, इसलिए हैण्ड वाशिंग एवं ग्रसित रोगियों से दुर रहना हीं इसका बचाव है। सिविल सर्जन के द्वारा हैण्ड वाशिंग का स्टेप के बारें में सभी को अवगत कराया गया। साथ ही मौजूद विभागों के अधिकारीयों के अलावे सभी विभागों को राज्य स्तर से प्राप्त विस्तृत दिशा-निर्देश के बारे में सभी को अवगत कराया गया एवं दिये गये निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया।

कार्यशाला का किया जाएगा आयोजन


अधिकारियों को संबोधित करतीं डीएम।

31 मार्च तक आठवीं तक के छात्रों की नहीं होगी परीक्षा : जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम ने बताया कि नोबल कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी विद्यालय कर्मी को विद्यालय में उपस्थित लंबित कार्यों का निष्पादन करेंगे। वर्ग 1 से 8 तक होने वाले वार्षिक परीक्षा व वार्षिक मूल्यांकन का कार्य अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

सिविल सर्जन को सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सकों के साथ इस वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सभी मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ कर्मियों को भी सभी जरूरी जानकारी से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं के साथ भी बैठक किया जाएगा।


छींक नहीं आने के साथ दम फूलना है इसके प्रमुख लक्षण

कोविड 19 कोरोना कोल्ड एवं फ्लू तीनों रोग में समान्य लक्षण होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण है जो सिर्फ कोरोना में ही होता है। जैसे कोरोना के मरीज को बुखार, थकावट के साथ-साथ छींक नहीं आता है और सांस फूलने की शिकायत होती है।
डॉ वीर कुंवर सिंह, सिविल सर्जन

लक्षण कोरोना कोल्ड फ्लू

बुखार ज्यादा बहुत कम ज्यादा

थकावट सामान्य सामान्य ज्यादा

कफ आना ज्यादा सामान्य ज्यादा

छींक आना नहीं ज्यादा नहीं

दर्द सामान्य ज्यादा ज्यादा

नाक भरना कम ज्यादा सामान्य

थूक सामान्य ज्यादा सामान्य

डायरिया कम नहीं सामान्य

सिर दर्द सामान्य कम ज्यादा

सांस फूलना सामान्य नहीं नहीं

वहीं, पशुपालन विभाग को खुला जगह पर मीट-मछली नहीं बेचा जाए। साथ ही पॉल्ट्री दुकानदारों एवं पशुपालकों के बीच जानकारी एवं प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश दिया है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग को व्यक्तिगत साफ़-सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। परिवहन विभाग को सभी स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगवाने, सार्वजानिक स्टैंडों पर साफ-सफाई हेतु विशेष ध्यान देने एवं वाहनों पर कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित फ्लैक्स लगाने का निर्देश दिया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लोगों को जागरूक करेगा।

खुले स्थानों पर मीट-मछली बेचने पर रोक, लगाए जाएंगे फ्लैक्स
खबरें और भी हैं...