नहीं बदली तस्वीर| ये तालाब नहीं, गांव की गली है
_photocaption_यह तस्वीर बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग गांव के वार्ड नंबर 11 की गली की है। इस गली में गली-नाली योजना के तहत कार्य भी कराए गए, लेकिन दो दिन हुई हल्की बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दिया है और इस गली में घुटने भर पानी जमा हो गए। पानी जमा होने के कारण अक्सर बच्चों और लोगों को पानी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान नहीं लेने के कारण यहां की जिंदगी नारकीय हो गयी है।*photocaption*