- Hindi News
- National
- Surasand News 11 Day Vishnu Mahayagya Begins In Radhaur Village 1500 Girls Join Kalash Shobha Yatra With Great Pomp
रधाउर गांव में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू, धूमधाम से निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल हुईं 1500 कन्याएं
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रधाउर गांव में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इसको लेकर राधाउर गांव स्थित कीर्तन भवन मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1500 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में आपसी सौहार्द का मिसाल देखने को मिला। यज्ञ का नेतृत्व सह संचालन स्वामी शोभित दास बाबा संरक्षक उर्फ पुजारी, सरपंच नवीन तिवारी उर्फ पप्पू एवं अर्चना देवी ने किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर राधेश्वरी बाज़ार, सूर्य मंदिर चौक, महरानी स्थान पूजा होते हुए उत्तराहनी नदी किनारे पहुंचा। जहां पर आचार्य रामप्रिय शरण तिवारी ने मंत्रोच्चारण कर जल पूजन कराया। इसके बाद जल भरायी किया गया। फिर शोभा यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस बीच श्रद्धालुओं के जयघोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय होता रहा। यज्ञ स्थल पर आचार्य पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर अग्नि का अाह्वान किया। वही संचालक स्वामी शोभित दास बाबा ने बताया कि यज्ञ में बड़ा झूला, ब्रेक डांस, बम्बे बजार लगाया गया है। मौके पर अध्यक्ष राम इकबाल पासवान, सचिव शिव मंगल कुमार, कोषाध्यक्ष राजदेव राउत, पंचायत समिति सदस्य पप्पू तिवारी, समाजसेवी रवि शंकर ठाकुर, सज्जन राउत, लक्ष्मण ठाकुर, लालबाबू ठाकुर, पूर्व मुखिया बेचन बैठा, अंजनी तिवारी, गुड्डू राउत, मिंटू झा, साजन मंडल आदि सक्रिय रहे।
निकाली गई कलश शोभा यात्रा के दौरान किया जा रहा जल पूजन।
महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त।