लिच्छवी एक्सप्रेस से 140 बोतल शराब बरामद
डुमरा| आनंद विहार से चलकर सीतामढ़ी आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस से मंगलवार की देर रात जीआरपी पुलिस ने 140 बोतल शराब बरामद किया। इसके साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। धराये शराब धंधेबाज की पहचान बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के अछुआ टोली निवासी राम नगीना पूर्वे के रूप में की गयी है। उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार राम ने बताया है कि आनंद विहार से चलकर जब सीतामढ़ी प्लेटफार्म पर लिच्छवी एक्सप्रेस आयी, तो उसमें चेकिंग किया गया। इस दौरान शराब धंधेबाज राम नगीना पूर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।