पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sitamarhi News 3 Smugglers Caught Bringing Huge Amount Of Liquor On Two Bikes

दो बाइक पर भारी मात्रा में शराब लाते 3 तस्कर धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैरगनिया | एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान नेपाल से आ रहे एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। इस दौरान जवानों ने तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब एवं धंधेबाज को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। सहायक सेनानायक कुमार अनुराग ने बताया कि शराब धंधेबाज एक बाइक पर 910 नेपाली शराब एवं दूसरे बाइक पर 830 बोतल शराब लादकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। इसी बीच जवानों ने उसे पकड़ लिया। शराब की कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पूर्वी चंपारण के झिटकाही गांव निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन, बैरगनिया के नंदवारा चौक निवासी जय प्रकाश कुमार एवं सीमा पार रौतहट जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जलंधर यादव के रूप में की गई है। उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
खबरें और भी हैं...