पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sitamarhi News 31 Cctvs Installed At Sitamarhi Railway Station A Year Ago Have Not Started Yet Even After Survey Two Months Ago The Matter Is Cipher

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक साल पहले लगाए गए 31 सीसीटीवी अब तक शुरू नहीं, दो माह पूर्व सर्वे होने के बाद भी मामला सिफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरक्षा के नाम पर सीतामढ़ी जंक्शन पर यात्रियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर भले ही दिखावे के लिए स्टेशन पर 31 सीसीटीवी लगाया गया है लेकिन, एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी कैमरा चालू नहीं किया गया है। सीसीटीवी के लिए कोई कंट्रोल रूम भी नहीं है। स्थिति उस समय गंभीर हो जाती है जब चोरी व छिनतई के शिकार यात्री आरपीएफ थाने में सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए दवाब डालते है, जब यात्रियों को यह मालूम होता है कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है तो उनके आक्रोश का सामना करना पड़ता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार बताते है कि एक साल पहले सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर 31 सीसीटीवी लगाया गया था।

चोरी व छिनतई के शिकार यात्रियों से होती है बकझक, होती है परेशानी


15 दिसंबर 2019: स्टेशन परिसर पर छिनतई के शिकार भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री लिपि विश्वास का बैग गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज को लेकर आरपीएफ के पदाधिकारियों से बकझक होती रही। 3 दिन बाद एसपी अशोक कुमार के पहल पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

22 जनवरी: टिकट काउंटर से पॉकेटमारों ने बबलू कुमार का पर्स उड़ा लिया। इसको लेकर जब सीसीटीवी कैमरा का फुटेज दिखाने का दाबाव डाला तो आरपीएफ जवानों से बकझक होने लगी।

7 फरवरी: पॉकेटमारों ने ट्रेन में चढ़ते समय यात्री मो. नेयाज का जेब काट लिया। जब सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए आरपीएफ थाना पहुंचा, तो मालुम हुआ कैमरा काम नहीं कर रहा है।

डीआरएम महेश्वर हजारी को मामले की जानकारी नहीं

दो माह पूर्व रेल विभाग के कई पदाधिकारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरा मामले को लेकर सर्वे कराया गया। निर्भया फंड के द्वारा सीतामढ़ी जंक्शन पर 50 सीसीटीवी लगाया जाना है। दो करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से यहां आरपीएफ के कार्यालय के एक कमरा में कंट्रोल रूम बनाया जाना है। जिसमें एक बड़ा-सा स्क्रीन लगाया जाना है। पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम महेश्वर हजारी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि इस मामले को लेकर रेल एसपी से बात की जाएगी।


खबरें और भी हैं...