105 फीट ऊंचे महावीरी झंडा के नीचे गूंजा ‘जय श्री राम’
युवा पूजा समिति ने भव्य जुलूस निकाला
बाजपट्टी| प्रखंड के बसहा हनुमान मंदिर के समीप दो दिवसीय महावीरी झंडोत्सव को लेकर शनिवार को युवा पूजा समिति की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान भक्तों द्वारा जय श्री राम का जयकारा लगाया जा रहा था। वहीं, पूजा स्थल पर पांच कलश की स्थापना की गयी। फिर विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झंडा स्थापित किया गया। इलाके में महावीरी झंडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झंडा की लंबाई 105 फीट है। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसमें मीना बाजार, झूला व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है। आयोजनकर्ताअाें ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गयी है।