पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mejargang News 39the Chief Minister Is Adamant On His Dogma He Is Cast As A Raven The Movement Will Be Intensified To End It39

‘मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता पर अड़े हैं, उनपर रावण रूपी अंहकार छाया हुआ है, इसके खात्मे के लिए आंदोलन को किया जाएगा तेज’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी में विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताली शिक्षकों का हड़ताल जारी है। इस मौके पर गत साेमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरा पर शिक्षकों ने धरना दिया। हड़ताली शिक्षकों धरना स्थल पर झाल व मजीरों के साथ होलिकादहन का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता पर अड़े है। उनपर रावण रुपी अंहकार छाया है। इस अंहकार को खात्मा करने के लिए शिक्षकों ने भी आंदोलन तेज कर दी है। मौके पर पवन कुमार, प्रकाश कुमार, मो. नसीरूद्दीन, राम कलेवर, अरविंद कुमार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सरकार की धमकी से शिक्षक डरने वाले नहीं

चोरौत| प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय दुर्गा चौक के समीप मुख्य सड़क पर हड़ताली शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अपर सचिव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके परएहतेशाम आरिफ, मिथलेश यादव, अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, सतीश पाठक, अरुणा कुमारी, साधना कुमारी, मनोरमा कुमारी, अनिता कुमारी, याचना कुमारी, बबीता कुमारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

मेजरगंज में हड़ताली शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

डुमरा में प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।

मेजरगंज| हड़ताली शिक्षकों ने सोमवार को बीआरसी पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। समन्वयक राजीव रंजन के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती, विद्यालय का ताला नहीं खुलेगी।
खबरें और भी हैं...