- Hindi News
- National
- Sonbarsha News 40 Mahadalit Families Of Fatehpur Madhesara Could Not Get Bass Songs Lack Of Facilities
फतेहपुर मधेसरा के 40 महादलित परिवारों को नहीं मिल सका बासगीत पर्चा, सुविधाओं का भी है अभाव
प्रखंड के मधेसरा पंचायत अंतर्गत फतेहपुर मधेसरा में पंचायत भवन के पीछे बिहार सरकार की जमीन पर करी 40 महादलित परिवार 35-40 वर्षों से बसे हुए है। हर वर्ष बाढ़ के समय ये लाेग पंचायत भवन में मवेशी सहित शरण लेते है। इन लोगों को अब तक जमीन का बासगीत पर्चा अभी तक नहीं मिल सका है। इस कारण ये लोग विकास की सुविधाओं से वंचित है। वैसे हाल में इस मोहल्ला में बिजली उपलब्ध करायी गयी है। वहीं नाला, सड़क के अभाव में यहां गंदगी लगा रहता है।
स्थानीय सरपंच मो. जहांगीर अहमद खान व सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमर अख्तर ने मोहल्ला में पहुंचकर महादलित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। महिलाओं व पुरुषों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि अब तक उन्हें कई बार नेताओं व प्रशासन की ओर से बासगीत पर्चा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने को लेकर आश्वासन मिला। पर, किसी ने इसे पूरा करना जरूरी नहीं समझा। कहा कि वे लोग बेहद गरीबी व लाचारी की जिन्दगी जी रहे है। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। सरपंच मो. जहांगीर अहमद खान व सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमर अख्तर ने बताया कि इस संबंध में डीएम को आवेदन दिया जायेगा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बात कर सभी को जमीन की बासगीत पर्चा उपलब्ध करवाया जायेगा। वहीं स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता अरुण कुमार ने बताया कि कई बार उन्होंने अंचल अधिकारी को आवेदन दिया है।
बासगीत पर्चा के लिए प्रयास किया जाता रहा है। वहीं महिला विकास मोर्चा की सचिव रीना ने कहा कि महादलित परिवार के लोगों को अधिकार दिलाया जायेगा।
महादलित परिवार के लोगों से समस्या की जानकारी लेते सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता।